जैसा की आप सभी को भी पता है, इंटरनेट आज हमारे रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बन चुका है। सबसे पहले जब इंटरनेट की शुरुवात हुई थी तब इसको तारो (wires) की मदद से चलाया जाता था। लेकिन जैसे जैसे समय बदला उसी प्रकारइंटरनेट को भी वायरलेस (wireless) बना दिया गया।
आज के समय में इंटरनेट का बहुत जयादा इस्तेमाल होता है। हर व्यक्ति के लिए आज के समय में इंटरनेट एक जरूरत बन चुकी है। और आज हम इसके बारे में जानेंगे की wifi होता क्या है Wifi की फुल फॉर्म क्या है? इसके बारे में जितनी भीबाते है हम उन सभी के बारे में आज चर्चा करेंगे।
Wi-Fi क्या है ?
WiFi क्या है? इसका इतिहास और इसकी फुल फॉर्म क्या है?, आप लोगो के मन में सबसे पहला सवाल यही आया होगा की आखिर है क्या Wi-Fi? तो बता दे की wifi का पूरा नाम Wireless Fidelity होता है। ये एक ऐसी टेकोलॉजी है जिसकी मदद से हम वायरलेस (wireless) इंटरनेट का आनंद लेसकते है। और दूसरे किसी नेटवर्क को बिना तारो के जोड़ती है। Wi-Fi के जरिए हम किसी सीमित स्थान तक ही इसकालुफ्त उठा सकते है क्युकी ये LAN (Local Area Network) है। इसका नेटवर्क सीमित स्थान तक ही होता है।
अगर इसे हम आसान भाषा में समझे तो ये एक ऐसा नेटवर्क है जिसे हम अपने कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल में बिना वायर के इस्तेमाल कर सकते है। लेकिन इस नेटवर्क की एक स्थान तक ही रेंज या सीमा होती है। उस से बाहर जाकर हम इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते है। Wi-Fi से ही Hi-Fi का नाम रखा गया है | Hi-Fi की मदद से हम किसी भी फाइल को बना किसी वायर या केबल के शेयर कर सकते हैं।
Wi-Fi का इतिहास क्या है?
जब शुरुवात में इंटरनेट का अविष्कार हुआ था, तब इसे वायर या केबल की मदद से चलाया जाता था। लेकिन समय के साथ जैसे जैसे हमारी टेक्नोलॉजी में बदलाव आया वैज्ञानिकों ने इसे इतना डेवलप कर दिया की हम इसे बिना किसी वायर या केबल की मदद से चला सके।
पहले जब इंटरनेट का अविष्कार हुआ था, तब बहुत कम लोगो को इसके बारे में पता था। लेकिन जैसे समय में बदलाव आता गया और लोगो को टेक्नोलॉजी के बारे में पता चलता गया तब भारी मात्रा में वायर और केबल की मांग होने लगी। जितने ज्यादा लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते उतना ही वायरस और केबल की मांग बढ़ती गई। तब वैज्ञानिकों ने इसे वायरलेस बनाने की सोची। और वाईफाई का अविष्कार किया।
John O’Sullivan और John Deane नाम के वैज्ञानिकों ने सन 1990 में Wi-Fi का अविष्कार किया। ये वैज्ञानिक ब्लैक होल पर कुछ रिसर्च कर रहे थे तब इन्होंने Wi-Fi का अविष्कार किया।
Wi-Fi लोगो को बहुत पसंद आया। इसका लोगो पर इतना असर देखा गया की लगभग 25 से 30 परसेंट लोग Wi-Fi का उपयोग करते है।
Wi-Fi के सभी Standard
Wi-Fi के कुल मिलाकर पांच Standard है जिनमें से सभी की अलग अलग गुण है।
- IEEE 802.11a :- इसे 1999 में IEEE Institute of Electrical and Electronics Engineers के ने बनायाथा।
- Frequency – 5 Ghz
- Maximum speed – 6 to 54
MbpsRange – 115 feet
- IEEE 802.11b – यह वाई-फाई का पहला standard था, इसे 1999 में सामान्य उपकरणों के लिए बनाया गया था।
- Frequency – 2.4 Ghz
- Maximum speed 1 to 11 Mbps
Range 115 feet
- IEEE 802.11g – इसे 2003 में बनाया गया था। यह standard 11a और 11b का कॉन्बिनेशन हैं।
Frequency – 2.4 Ghz
Maximum speed – 6 to 54 Mbps
Range 125 feet
4.IEEE 802.11n – इसे 2009 में बनाया गया था। यह डबल बैंड का फीचर सपोर्ट करता हैं।
Frequency – 2.4 Ghz, 5 Ghz
- Maximum speed – 11 to 54 Mbps
Range – 230 feet
5.,IEEE 802.11ac – इसे 2013 में बनाया गया था और यह अब तक का सबसे लेटेस्ट standard हैं।
- Frequency – 5 Ghz
- Maximum speed 10Mbps to 1.3 Gbps
- Range – 115 feet
Wi-Fi की विशेषताएं क्या है ?
ये वायरलेस है जिससे हम बिजली का खर्चा बचा सकते है।
इस से हम तेज गति से इंटरनेट चला सकते है।
- हम कोई भी फाइल जैसे फोटो, वीडियो इत्यादि हम वायरलेस शेयर कर सकते है।
कॉलेज और स्कूल जैसी जगहों पर Wi-Fi की सुविधा फ्री में उपलब्ध है।
- Wi-Fi स्टेबल नेटवर्क देता है।
- इसका इस्तेमाल बहुत आसान है।
- हम Wi-Fi की मदद से एक साथ बहुत से कंप्यूटर चला सकते है।
रेलवे जैसे स्थान पर Wi-Fi की सुविधा फ्री है।
- वायर और केबल के मुकाबले इसका बहुत कम खर्चा होता है।
Wi-Fi के क्या लाभ है ?
इसका इस्तेमाल बहुत आसान है इसका उपयोग हम कही पर भी कर सकते है। जहा पर Wi-Fi की सुविधा हो। जैसे Bus stand, railway station, Cafe , Supermarket, University etc. जगहों पर आप फ्री Wi-Fi का मजा ले सकते है।
इसका उपयोग करने के लिए आप अपने फोन या कंप्यूटर का Wi-Fi ऑन करे जो भी वाईफाई आपके नेटवर्क में हो उस से कनेक्ट कर ले। अगर पासवर्ड मांगे तो पासवर्ड दल दे और वाईफाई एक्सेस कर ले ।
Wifi की स्पीड Mbps में होती है, जो की किसी मोबाइल के इंटरनेट की स्पीड से बहुत ज्यादा होती है। एक Wi-Fi की मदद से हम कई बहुत से डिवाइस कनेक्ट कर सकते है और इंटरनेट का लाभ उठा सकते है। इसके जरिए आप फाइल्स को भी शेयर कर सकते है।
Wi-Fi 6 क्या है?
Wi-Fi 6 इसी पुरानी वाईफाई टेक्नोलॉजी को डेवलप कर के बनाया गया है। Wi-Fi 6 Next Generation Standard हैं,
मतलब की ये अब तक का सबसे तेज वाईफाई है। इसकी अधिकतम तेजी 10 Gbps की हैं और यह 2.4 Ghz और 5 Ghz
modem को सपोर्ट करता हैं। इसे 802.11ax भी कहते हैं। Wi-Fi 6 को 2019 में रिलीज किया गया था।